रणबीर कपूर की फैमिली के सारे लोग सोशल मीडिया पर हैं। उनकी कजन करीना काफी लेट इंस्टा पर आई थीं। उम्मीद की जा रही थी कि रणबीर भी जल्द ही दिखाई देंगे। उनके फैन्स के बीच अब तक यह मिस्ट्री थी कि रणबीर इंस्टा पर क्यों नहीं हैं। अब उनकी मां नीतू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलासा कर दिया है। फिल्म कंपेनियन को दिए गए इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर सोचते हैं कि पहले ऐक्टर्स इंस्टा पर नहीं होते थे लोगों को उनको देखने का क्रेज होता था। अब रोजाना इंस्टा पर अपनी हर ऐक्टिविटी पोस्ट करते रहो तो फैन्स को फिल्मों में उन्हें देखना कुछ खास एक्साइटिंग नहीं लगेगा। नीतू कपूर रणबीर की इस सोच को सही भी मानती हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।