भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 और 11 मई को राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। वह मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे और 11 मई को हनुमानगढ़ जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगे। भाजपा के प्रदेश में 13 जिलों में जिला कार्यालय है। नड्डा 10 कार्यालयों का उद्घाटन करके पार्टी के जिला कार्यालयों की संख्या 23 करेंगे। नड्डा के इस दौरे के जरिए भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीकानेर संभाग को साधने का काम कर रही है । माना जा रहा है कि नड्डा का ये दौरा बीकानेर संभाग की चुनावी नब्ज टटोलने की तरह है। जेपी नड्डा हनुमानगढ़ से अन्य 9 जिला कार्यालयों का वर्चुअली उदघाटन करेंगे। इनमें बीकानेर, धौलपुर, गंगानगर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा नागौर, उदयपुर, अलवर शामिल है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।