गोविंदा को याद कर रोने लगे कृष्णा अभिषेक, बोले- मैं चाहता हूं वह मेरे बच्चों के साथ खेलें
(India) कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि उन्हें अपने मामा की याद आती है और वह चाहते हैं कि उनके बच्चे गोविंदा के साथ खेलें। बता दें कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच चीजें ठीक नहीं हैं और वह इस बात की तसल्ली करते हैं कि जिस भी एपिसोड में गोविंदा शरीक हों, वह खुद उसका हिस्सा नहीं बनें।

गोविंदा को याद कर भावुक हुए कृष्णा
मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक काफी भावुक हो गए जब उनसे उनके मामा के साथ रिश्तों को लेकर सवाल किया गया। कृष्णा ने कहा कि वह कई बार ऐसा फील करते हैं कि गोविंदा को भी उनकी याद आती होगी। कृष्णा मनीष पॉल के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंचे थे जिसमें दोनों के बीच आई तनातनी को लेकर सवाल किया गया। मनीष ने वादा किया कि वह जो भी जवाब देंगे उसमें कोई भी कट या एडिट नहीं लगाया जाएगा।

'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मामाजी'
इस जवाब पर अभिषेक ने भीगी आंखों से कहा, 'बात ऐसी है कि जब मैं इंटरव्यूज में बोलता हूं तो चीजें कट-एडिट और पेस्ट के बाद सामने आती हैं। गोविंदा मामा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और मुझे आपकी बहुत याद आती है। मैं हमेशा आपको मिस करूंगा। आपको कभी भी खबरों और इस तरह की चीजों पर यकीन नहीं करना चाहिए जो मीडिया में आती रहती हैं। मैं बस एक चीज मिस करता हूं कि मैं चाहता हूं कि मेरा मामा मेरे बच्चों के साथ खेले।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।