दरअसल, इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने कहा, 'हां हम इस पर बात कर रहे हैं। मेरी लाइफ, मेरा करियर सब सही रास्ते पर है। मेरी शादी अच्छी जा रही है। मैं और दीपिका लाइफ के बारे में डिस्कस करते हैं। हमारी शादी को अब कई साल हो चुके हैं और हम अपनी आने वाली लाइफ के बारे में बात करते हैं।'
बेबी के लिए कर लिए नाम फाइनल
वहीं एक इंटरव्यू में जब रणवीर से पूछा गया कि अगर उनकी बेटी होती है तो वह उसका क्या नाम रखेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं नाम के बारे में सोचता रहता हूं। मुझे यूनीक नाम बहुत पसंद हैं। हर नाम की अलग क्वालिटी होती है। कुछ पावरफुल नाम होते हैं, कुछ क्यूट तो कुछ शॉर्ट नाम। मैंने लड़का और लड़की के नाम की लिस्ट बना ली है और मैं उसे सीक्रेट रखना चाहता हूं ताकि कोई उसे चुरा ना ले। तो हां मैंने नाम की पूरी तैयारी कर ली है बस उसे बताकर अभी कॉमन नहीं करना चाहता हूं। लेकिन मैं दीपिका के साथ डिस्कस करता रहता हूं।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।