CBSE की नई चेयरपर्सन बनीं आईएएस निधि छिब्बर
(India) केंद्र सरकार की ओर से प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1994 बैच की IAS अधिकारी निधि छिब्बर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष पद का भार दिया गया है. छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की निधि छिब्बर अधिकारी हैं जो फिलहाल भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं.

कार्मिक मंत्रालय ने जारी एक आदेश में कहा कि निधि छिब्बर को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन में सीबीएसई की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा रहा है. छिब्बर ने हिस्ट्री सब्जेक्ट में एमए किया है. उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में पीजी डिप्लोमा भी किया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।