(India)
श्रीलंका अब तक के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. खाने पीने का सामान इतना महंगा हो गया है कि लोग भूखे रहने को मजबूर हो गए हैं. सब्जी से लेकर फल फ्रूट के दाम लागातार आसमान छू रहे हैं. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जो सब्जी की कीमते पहले हुआ करती थी अब दोगुनी नहीं बल्कि 3 गुनी हो गई हैं. एबीपी न्यूज़ की टीम ने सब्जी विक्रेताओं से बात कर जाना कि असल में क्या हालात हैं. इस दौरान कई सब्जी, फल फ्रूट विक्रेताओं ने बताया कि हालात दिन पर दिन बदतर हो रहे हैं. लोग भूख से लड़ रहे हैं, जूझ रहे हैं. माओं के पास बच्चों को पिलाने के लिए घर में दूध तक नहीं है. उन्होंने बताया कि, लोगों को पास घर में खाने के लिए खाना नहीं होता जिसके बाद वो प्रदर्शन स्थल पर जाते हैं और वहां मिले खाने से अपना पेट भरते हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।