(India)
त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी ने मणिक साहा को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में साहा के नाम पर मुहर लगाई गई. बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें मणिक साहा का नाम भी शामिल था. आखिरकार तमाम नेताओं ने साहा को ही विधायक दल का नेता चुना. जिसके बाद अब वो जल्द शपथ लेकर सीएम का पद संभाल सकते हैं. मणिक साहा राजभवन के लिए निकल चुके हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।