भाकियू में दो फाड़, नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष
(Lucknow, Lucknow) किसानों की नाराजगी के चलते भारतीय किसान यूनियन अब दो भागों में बंट गई है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश नरेश टिकैत और राकेश टिकैत अलग-थलग पड़ गए हैं। भाकियू के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविववार को राजेश सिंह चौहान को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बनाई गई भाकियू पार्टी में अब दरार पड़ चुकी है। दो दिनों से लखनऊ में कार्यकर्ताओं को समझाने का टिकैत का प्रयास असफल दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ किसान नेता टिकैत से नाराज चल रहे थे। संगठन की यूपी इकाई के नेतृत्व की नाराजगी की खबर मिलते ही राकेश टिकैत शुक्रवार की रात को ही लखनऊ पहुंच गए थे। चिनहट विकास खण्ड के नौबस्ता कलां गांव में हरिनाम सिंह वर्मा के आवास पर ही वह ठहरे और देर रात तक उनकी असंतुष्ट गुट से समझौता वार्ता होती रही। मगर इस वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल सका।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।