प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी लुंबिनी दौरे पर, बौद्ध विश्विद्यालय में बनेगी 'इंडिया चेयर'
(India) बुद्ध जयंती के मौके पर सोमवार को हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लुंबिनी दौरे के सहारे भारत और नेपाल साझा बौद्ध विरासत के तार मजबूत करेंगे. इस कड़ी में पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा एक साथ माया मंदिर में पूजा करते और अशोक स्तम्भ पर दीप जलाते नज़र आएंगे. वहीं दोनों की मौजूदगी में लुंबिनी के बौद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय प्रोफेसर क़ई नियुक्ति समेत कई अहम समझौते भी होंगे.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 5 घंटे के दौरे पर नेपाल के लुंबिनी में रहेंगे. मोदी के नेतृत्व वाला एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल लुंबिनी पहुंच गया है. प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी एक व्यस्त कार्यक्रम के साथ इस बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी में हैं. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली लुंबिनी यात्रा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।