कांग्रेस का चिंतन शिविर:राहुल बोले- 'जनता से हमारा कनेक्शन टूटा है, ये हमें मानना होगा'
(India) राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का 3 दिन का चिंतन शिविर खत्म हो गया है। पार्टी ने वन फैमिली-वन टिकट, संगठन में युवाओं को आरक्षण, देशभर में पदयात्रा निकालने जैसे कई अहम फैसले लिए हैं। पार्टी के कायाकल्प का मंत्र दिया राहुल गांधी ने। चिंतन शिविर में उन्होंने करीब 35 मिनट की स्पीच दी। कहा- हम फिर जनता के बीच जाएंगे, उससे अपने रिश्ते मजबूत करेंगे और ये काम शॉर्टकट से नहीं होगा। ये पसीने से होगा यानी कड़ी मेहनत से।

राहुल ने नेताओं में जान फूंकने की भी कोशिश की। कहा कि वे डिप्रेशन में न जाएं, क्योंकि लड़ाई लंबी है। वहीं सोनिया ने अपने भाषण में कहा कि हम सत्ता में वापस लौटेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।