'भारत-नेपाल का संबंध हिमालय जितना पुराना', दोनों देशों के रिश्ते पर लुंबिनी में बोले पीएम मोदी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi In Nepal) सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल दौरे पर लुंबिनी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बौद्ध सम्मेलन को संबोधित किया. पीएम ने इस संबोधन के दौरान भगवान बुद्ध के माध्यम से भारत और नेपाल के संबंधों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया.

उन्होंने भारत नेपाल के रिश्ते पर चर्चा करते हुए कहा इन दो देशों का संबंध हिमालय जितना पुराना है और दोनों देशों के बीच बढ़ रही नजदीकी पूरी मानवता का कल्याण करेगी. उन्होंने कहा कि भारत में सारनाथ, बोधगया और कुशीनगर से लेकर नेपाल में लुंबिनी तक ये सांझी विरासत सांझी मुल्यों का प्रतीक है. ये हम दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि इसे मिलकर विकसित करेंगे. ताकी ये आगे और भी समृद्ध हो.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।