देशभर में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49 डिग्री पार कर गया। देश के किसी भी शहर के मुकाबले इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान रहा। इधर, यूपी के बांदा में भी तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर सोमवार सुबह तक मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि, केरल में 27 मई तक पहुंचेगा। उत्तर के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो से तीन दिन ओलों के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।