भगवंत मान बोले- आंदोलन अनचाहा और अनावश्यक; चंडीगढ़ बॉर्डर पर जमे किसान
(India) पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के CM भगवंत मान किसानों पर भड़क उठे हैं। उन्होंने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को अनचाहा और अनावश्यक करार दे दिया। मान ने कहा कि किसानों को नारे मारने के बजाय पानी बचाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का मतलब मुर्दाबाद नहीं होता। मान ने कहा कि कम से कम मुझे एक साल का वक्त तो दो। CM की यह तल्खी ऐसे वक्त पर आई है, जब किसान चंडीगढ़ बॉर्डर को सिंघु बॉर्डर बना चुके हैं। आज उन्होंने चंडीगढ़ में घुसने का ऐलान किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।