गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा,भाजपा में जाने की अटकलें तेज
(India)


गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.... वो कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे.... उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.... हार्दिक ने ट्वीट करते हुए कहा, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.... मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी.... मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.
गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
पाटीदार नेता ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम इस्तीफा किया सार्वजनिक
बिना नाम लिए राहुल गांधी पर मोबाइल में व्यस्त रहने का लगाया आरोप
साथ ही राम मंदिर को लेकर कांग्रेस के स्टैंड का भी किया विरोध
कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक अब बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं
कांग्रेसियों पर लगाया था खुद को किनारे करने का आरोप
कांग्रेस पर लगाया तिरस्कार का आरोप, कहा- युवाओं के लिए है द्वेष
राम मंदिर और 370 का जिक्र कर भाजपा में जाने के दिए संकेत
हार्दिक पटेल 2019 में कांग्रेस में हुए थे शामिल

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।