गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया.यहां के हलवद जीआईडीसी में नमक के कारखाने की दीवार गिर गई.इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई.जबकि 20 लोग घायल हुए हैं.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है.बताया जा रहा है कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है.... ताकि दबे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकाला जा सके..... हादसे के बाद मोरबी के जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि हलवद की जीआईडीसी में सागर सॉल्ट बनाने वाली कंपनी में नमक बोरी में भरने का काम चल रहा था.... उसी वक्त अचानक दीवार गिर गई.... हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।