PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले SPG टीम पहुंची शिमला, रिज मैदान में सुरक्षा का लिया जायजा
(India) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) ने अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे कर लिए हैं. केंद्र सरकार (Central Government) के 8 साल पूरे होने के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया है. ये समारोह 31 मई को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में आयोजित किया जा रहा है. चूंकि इस साल हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए शिमला को 8वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए चुना गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. पीएम की सुरक्षा को लेकर ज़ायज़ा लेने के लिए एसपीजी टीम भी शिमला पहुंच चुकी है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।