Rajya Sabha Election 2022: ये चेहरे हो सकते हैं कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार
(India) जून के महीने में होने वाले राज्यसभा के चुनाव को लेकर कांग्रेस में आजकल काफी हलचल है. हालांकि नामों पर फ़ैसला कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को करना है मगर सूत्रों के कुछ नामों पर सहमति बनने की गुंजाइश है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस G23 में शामिल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा को एक बार फिर से राज्यसभा भेज सकती है.

गौरतलब है कि दोनों ही नेता उदयपुर चिंतन शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे थे जबकि कपिल सिब्बल न्यौते के बावजूद चिंतन शिविर में शामिल नहीं हुए थे. यही नहीं सूत्रों ने बताया कि, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आनंद शर्मा के लिए गांधी परिवार से खासी पैरवी भी की है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।