लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की छापेमारी जारी, भ्रष्टाचार का है आरोप
(India) चारा घोटाला मामले में हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की मुश्किलें और बढ़ सकती है. भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई उनके 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई की टीम पटना में पूर्व सीएम और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर भी पहुंची है.

आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने अपने कई जानने वालों को रेलवे में नौकरी दिलाई थी. इसके बदले उनके परिवार वालों को सस्ती दरों पर जमीन मिली थी. सीबीआई को शक है कि इस मामले में संभवत जमीन खरीदने के बदले पैसा भी नहीं दिया गया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।