कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 'आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन में हिस्सा लिया
(India) कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन में हैं. शुक्रवार 20 मई को उन्होंने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में "आइडियाज फॉर इंडिया" सम्मेलन में हिस्सा लिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि भारत में लोकतंत्र वैश्विक सार्वजनिक भलाई है. हम अकेले ऐसे लोग हैं जिसने अद्वितीय पैमाने पर लोकतंत्र का प्रबंधन किया है.

राहुल ने ट्विटर पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इनमें राहुल विपक्षी नेताओं, राजद के तेजस्वी यादव, मनोज झा, टीएमसी के महुआ मोइत्रा और सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी के साथ खड़े हैं. राहुल ने ट्वीट कर बताया कि, लंदन में #IdeasForIndia सम्मेलन में व्यापक विषयों पर समृद्ध आदान-प्रदान हुआ.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।