राजस्थान में हॉस्पिटल केयर टेकर के 55 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें
(India) RPSC Recruitment 2022 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में हॉस्पिटल केयर टेकर के कुल 55 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 50 पद नॉन टीएसपी के लिए और 5 पद टीएसपी के लिए हैं। इनमें बीसी के 10, एमबीसी के 2, ईडब्ल्यूएस के 4, एससी के 7 और एसटी के 8 पद आरक्षित हैं। 24 पद जनरल कैटेगरी के हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 मई 2022 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2022 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री। इसके अलावा हॉस्पिटल मैनेजमेंट/ह/ या इससे संबंधित ट्रेड में एमबीए या पीजी डिप्लोमा।

आयु सीमा
18 से 40 साल के युवक (एक जनवरी 2023 तक) इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे।

आयु सीमा में छूट के नियम
- राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष - 5 वर्ष
- सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
- राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

पे मैट्रिक्स लेवल- एल-11 (ग्रेड पे - 4200/-)

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।