बकरी के बच्चे ने जिस स्टाइल में पीया फीडर से दूध, बच्चों को भी किया फेल, देखिए गजब वीडियो
(India) बकरी सबसे क्यूट जानवरों में से एक होती है जो काफी ज्यादा शरीफ भी होती है। बकरियों की वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं जिनमें वे अलग-अलग काम करती हुई नजर भी आ जाती हैं। ऐसे में एक और वीडियो जमकर वायरल हो रही है लेकिन ये वीडियो किसी बकरी नहीं बल्कि उसके बच्चे की है। वीडियो में बकरी का बच्चा दूध पीता हुआ नजर आ रहा है। खास बात है कि एक फीडर से बच्चे की तरह दूध पीता हुआ दिख रहा है।

दरअसल कई बार जब जानवरों के बच्चे छोटे होते हैं तो उन्हें फीडर से दूध पिला दिया जाता है। वीडियो में दिख रहा बकरी का बच्चा भी काफी छोटा है जिसे फीडर से दूध पिलाया जा रहा है। एक शख्स ने हाथ में दूध की बोतल पकड़ी हुई और सामने से बकरी का बच्चा एकदम शरारती अंदाज में दूथ पीता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वाकई क्यूट और शानदार है जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। ऐसी वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को discovery.planet.channel से शेयर किया गया है। इस पेज पर वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। काफी तादाद में लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी लोग वीडियो पर स्वीट कमेंट्स भी कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।