दरअसल, जापान के रहने वाले शख्स को बचपन से ही कुत्तों से बड़ा शौक था। उसने ठान लिया कि वह कुत्ता बनेगा चाहे थोड़े ही समय के लिए और चाहे जैसे करके वह कुत्ता बनेगा। इसके बाद उसने अपना सपना पूरा किया और इसके लिए उसने अच्छी-खासी रकम खर्च करके अपना रूप बदला। रूप बदलने के लिए उसने पहले स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप से संपर्क किया और अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया।
इस कॉस्ट्यूम को पहनने के बाद उसे वाकई में कोई पहचान नहीं पाया कि वह कुत्ता नहीं है। कॉस्ट्यूम को देखकर दूर से लग रहा है कि वह एक कुत्ता है। यह कॉस्ट्यूम सफेद रंग की है और उसमें कुत्ते जैसा सिर बना हुआ है साथ ही उसने नाखून भी निकले हुए हैं। शख्स ने इस पूरी घटना को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बताया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।