राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी नेताओं को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा है। राज्य के 25 लोकसभा क्षेत्रों और 200 विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर बूथों पर बनाई गई बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। जयपुर में हुई थी बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग उल्लेखनीय है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 से 21 मई तक बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक को पीएम मोदी ने भी संबोधित किया था। बैठक में राजस्थान विधानस 2023 और लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया था। जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी नेताओं को गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही थी। बीजेपी की इस हाई लेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। उन फैसलों का क्रियान्वयन होने जा रहा है। पार्टी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। जेपी नड्डा ने बीजेपी के नेताओं को मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।