IMF से बेलआउट पैकेज के लिए जूझ रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान में इन्वेस्ट करने से निवेशक भी डरे हुए हैं। पाकिस्तान अगर श्रीलंका जैसे हालात से बचना चाहता है तो उसके पास केवल बेलआउट पैकेज ही सहारा है। अगर उसे बेलआउट पैकेज नहीं मिलता है तो इतिहास में दूसरी बार ऐसा होगा कि पाकिस्तान ग्लोबल डिफॉल्टर घोषित हो जाएगा। इस मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों ने दोहा में आईएमएफ से बात की। हालांकि यह बेलआउट पैकेज लेने के लिए पाकिस्तान को कई कड़े फैसले करने पड़ सकते हैं जिससे राजनीतिक हालात और बिगड़ सकते हैं।
इमरान खान ने बढ़ाई चिंता
इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। वह सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके समर्थक इसी साल चुनाव की मांग कर रहे हैं। वह फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। वहीं कुर्सी से छोड़ने से पहले भी वह ऐसा फैसला कर गए हैं जिससे सरकार के हाथ-पैर बंध गए हैं। इमरान खान ने सत्ता में रहते ही फ्यूल की कीमतें चार महीने के लिए फ्रीज कर दी थीं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।