पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस को बाड़ेबंदी की कोई आवश्यकता नहीं है। बाड़ेबंदी की आवश्यकता तो भाजपा को है। जिसमें वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया, गजेंद्र सिंह समेत अलग-अलग सात से आठ ग्रुप हैं। डोटासरा ने निर्दलीयों के समर्थन को लेकर कहा कि जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर 13 में से 12 निर्दलीय विधायक पहुंच गए तो फिर निर्दलीयों के समर्थन को लेकर किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। डोटासरा ने कहा कि गहलोत के आवास पर निर्दलीय विधायकों ने पहुंचकर बीजेपी को मैसेज दे दिया है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में भरोसा करती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।