राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में यात्रा के दौरान एक सहायक साथ ले जाने की अनुमति, गहलोत सरकार ने दी राहत
(India) गहलोत सरकार ने राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 70 वर्ष सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ सहायक ले जा सकेंगे। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि सितम्बर-अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ एक सहायक साथ ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की यात्रा सुविधाजनक हो। मंत्री रावत ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर किया।

देवस्थान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इस योजना के लिए 13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ किया है। वहीं यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर जिलों के लिए अनुपातिक कोटा निर्धारित किया गया है। इस यात्रा में एक दर्जन से ज्यादा तीर्थस्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। देवस्थान मंत्री ने कहा कि समिति का सुझाव था कि प्रदेश के वृद्धाश्रमों से भी बुजुर्गों को यात्रा में शामिल किया जाए। पति और पत्नी में से किसी एक के आवेदन करने पर दोनों को पात्र माना जाए। साथ ही दिव्यांग बुजुर्गों को भी सहायक के साथ यात्रा को अनुमति मिले। मंत्री ने सभी सुझावों को मानते हुए अधिकारियों को इन्हें शामिल करने के निर्देश दिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।