अनिल कपूर के साथ रोमांटिक गाने की शूटिंग के वक्त माधुरी दीक्षित के नीले पड़ गए थे होंठ, जानें फिर क्या किया
(India) बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में कई अच्छी फिल्मों में काम किया है और इसमें से एक फिल्म थी 'पुकार'। फिल्म पुकार में माधुरी दीक्षित और एक्टर अनिल कपूर लीड रोल में थे। माधुरी दीक्षित ने फिल्म के गाने किस्मत से तुम हम को मिले से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए सुनाया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे शूटिंग के दौरान उनके होंठ ठंड में जम गए थे और नीले पड़ गए थे। ऐसे में फिर शूटिंग सेट पर अचानक क्या इंतजाम करने पड़े थे।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'हर स्टार के लिए किसी भी गाने का एक्सप्रेशन के साथ लिप सिंक करना काफी जरूरी होता है। बस वह किसी अजीब मौसम में न हो तो। जहां पर आपको होंठ हिलाना भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ था फिल्म पुकार के गाने की शूटिंग के वक्त। इस गाने की शूटिंग हम अलास्का के ग्लेशियर पर कर रहे थे और मेरे साथ अनिल कपूर थे।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।