RSMSSB Patwari Result 2022 : राजस्थान पटवारी फाइनल रिजल्ट जारी, देखें चयनितों की लिस्ट और कटऑफ
(India) RSMSSB Patwari Result 2022 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आखिरकार शुक्रवार को पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ साथ कटऑफ भी जारी की गई है। बता दें कि राजस्थान में साल 2019 दिसंबर में पटवारी भर्ती परीक्षा कि विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके 2 साल 11 महीने बाद पिछले साल 23 और 24 अक्टूबर को 5610 पदों के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे 10 लाख 41 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद 25 जनवरी 2022 को कटऑफ जारी कर शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। पात्रता की जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अब चयन बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट जारी किया है।

गैर अनुसूचित क्षेत्र की कटऑफ (नॉन टीएसपी)
जनरल कैटेगरी
जनरल- 226.937029
महिला - 217.047611

जनरल ईडब्ल्यूएस
जनरल - 218.673542
महिला - 206.913213

एससी कैटेगरी
जनरल - 199.440257
महिला - 186.456689

एसटी कैटेगरी
जनरल - 195.472023
महिला - 186.568789

ओबीसी कैटेगरी
जनरल - 225.668851
महिला - 212.150509

एमबीसी कैटेगरी
जनरल - 212.123789
महिला - 190.356301

सहरिया
जनरल - 86.462862
महिला - 73.367219

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।