(India)
शिक्षा के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब नंबर वन स्टेट बना है। वहीं दिल्ली पंजाब से काफी पीछे रहा। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के सभी 5 विषयों में पंजाब टॉप पर है। 10वीं की गणित में पंजाब नंबर वन पर है। पंजाब को 1000 में ये 929 नंबर मिले हैं। इसके बावजूद सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बधाई तक नहीं दी। जिसके बाद विपक्षी हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मान दिल्ली का फेल एजुकेशन मॉडल पंजाब पर थोपना चाहते हैं। उन्हें पंजाब में शिक्षा को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।