दरअसल, दूल्हे की मां एएलएस या एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित है। वो अपने दो पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती है। उनके साथ एक छोटा सा डांस करते हुए बेटा अपनी मां को गोद में लिए दिखा। वीडियो ने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं और अब वायरल हो रहा है। वीडियो में, जैक पोइरियर को अपने दो भाइयों की मदद से अपनी मां कैथी पॉयरियर को व्हीलचेयर से उठाते हुए देखा जा सकता है। जैक अपनी मां को अपनी बाहों में पकड़ता है और धीरे-धीरे नाचता है। दोनों को टिम मैकग्रा के हंबल एंड काइंड की धुन पर आंसू बहाते और धीरे-धीरे नाचते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही दोनों ने अपना डांस पूरा किया, शादी में मौजूद मेहमानों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया, जबकि जैक ने अपनी मां को 'आई लव यू' कहा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।