उत्तराखंड के सीएम के समर्थन में उतरे मुख्यमंत्री योगी,चंपावत उपचुनाव में कर रहे प्रचार,जनसभा को करेंगे संबोधित
(India)


चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार करने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उतर गए हैं चंपावत में धामी के साथ योगी ने रोड शो किया.. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वो एक जनसभा भी करेंगे.योगी के दौरे से प्रचार में जुटी भाजपा उत्साहित है.उत्तराखंड में भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके चंपावत विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए बीजेपी ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है। योगी आज चंपावत विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे। धामी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ आज एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।