विनहोल्ड ने बताया, "मैंने डॉक्टर से कहा कि क्या हुआ? वह पहली बार तो वहां नहीं था। आखिर क्या चल रहा है? इस पर डॉक्टर ने कहा कि सबसे अधिक संभावना है कि मैंने दो बार ओव्यूलेट किया, जिससो दो अंडे रिलीज हुए और वे अलग-अलग समय पर लगभग एक सप्ताह के बीच फर्टिलाइज हुए। मैं 100% मानती हूं कि मेरी गर्भावस्था यात्रा में जो कुछ भी हुआ, वह एक चमत्कार था।"
तीन बार गर्भपात का करना पड़ा सामना
विनहोल्ड और उनके पति दोनों ने इस दौरान कठिन हालात का सामना किया। इस दंपति के पहले बेटे का जन्म 2018 में हुआ था, जिसके बाद इस जोड़े ने परिवार का विस्तार करने का फैसला किया। लेकिन विनहोल्ड को तीन गर्भपात का सामना करना पड़ा- 2019 में एक बच्ची और दूसरी 2020 में। आखिरी गर्भपात में तो मुश्किल से उनकी जान बची थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।