सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का पलटवार,बोले- प्रधानमंत्री जी प्लीज सभी आप नेताओं को एकसाथ गिरफ्तार कर लीजिए
(India)


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पलटवार किया है। साथ ही नया आरोप लगाया है कि अब केंद्र सरकार डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाना चाहती है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगर मनीष और सत्येंद्र भ्रष्ट हैं तो ईमानदार कौन हैं। मेरी पीएम मोदी से विनती है कि एक-एक के बजाय सभी को एकसाथ अरेस्ट करवा दीजिए। एक एक केस को कई कई साल तक चलाने से क्या दिखाना चाहते हैं। जो करना है एक साथ कर लो, ताकि उसके बाद हम काम कर सकें। हमें अरेस्ट होने से डर नहीं लगता, लेकिन एक साथ करवा लो। 5 साल पहले भी रेड पड़वाई गई। बीस एमएलए गिरफ्तार करवाए गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।