राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्यूरोक्रेसी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने ब्यूरोक्रेसी पर उठ रहे सवाल पर कहा कि अफसर काम नहीं करेंगे तो बदलने में एक मिनट नहीं लगेगा। गहलोत ने कहा कि जब सरकार जाने वाली होती है तो सबसे पहले अफसर मुंह फेर लेते हैं। ब्यूरोक्रेसी तो सवारी देखती है। आप मजबूत है तो साथ है। जब अफसरों को लगता है कि सरकार जा रही है तो मुंह फेर लेते हैं। गहलोत ने कहा कि हमें जब लगेगा कि अफसर भ्रष्ट है तो हमें एक मिनट नहीं लगेगा बदलने में। गहलोत ने कहा कि हमारे नेता मेंबरशिप करवाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस के जयपुर में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यशाल को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने अफसरों को सही ढंग से काम करने की नसीहत दी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।