वसुंधरा ने किया जीत का दावा
वसुंधरा राजे ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों पर बिठाई गई पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी और समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की जीत का दावा किया है। पूर्व सीएम ने गहलोत सरकार पर पुलिस के दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए है।
राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए जंग
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की 2 सीटों पर जीत तय है लेकिन तीसरी सीट के लिए संघर्ष बना हुआ है। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक औऱ प्रमोद तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी निर्दलीय सुभाष चंद्रा को समर्थन दे रही है। निर्दलीय सुभाष चंद्रा ने अपनी जीत का दावा किया है। ऐसे में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने विधायकों को एकजुट करने की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।