रोड पर दौड़ती बाइक अचानक बनी आग का गोला, शख्स ने कूदकर बचाई जान
(India) कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जब रोड पर सरपट भागती गाड़ियां आग का शिकार हो जाती हैं और किसी को कुछ समझ नहीं आता है। कई बार इन हादसों के चक्कर में जानें भी चली जाती हैं। ऐसी ही एक घटना चेन्नई से सामने आई है जहां रोड पर सरपट भागती एक बाइक में आग लग गई। यह आग इतनी तेजी से लगी कि इसे चलाने वाली किसी तरह उस पर से कूद पाया।

दरअसल,यह घटना चेन्नई के मंडवेली के पास की है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम अरुण रामलिंगम है जो चेन्नई के ही रहने वाले हैं। वे मंडवेली के पास अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार एक जून की रात की बताई गई है। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।

इसके बाद उस शख्स ने तत्काल बाइक छोड़ दी और उस पर से कूद गया। शख्स को कुछ चोट भी आई है और वह मामूली रूप से जल भी गया। हालांकि शख्स की बाइक को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही वहां दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही वह बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।