सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने हरियाणा से 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.इन्हें फतेहाबाद जिले से पकड़ा गया.पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पवन बिश्नोई और नसीब खान हैं..... दोनों के तार मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े हैं.सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से इनका कनेक्शन है... इस बीच दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम हत्यारों की तलाश में नेपाल भी गई है.... इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से लाकर पूछताछ की तैयारी पूरी कर ली है..... सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में लॉरेंस ने कबूला कि मूसेवाला की हत्या उनके गैंग के मेंबर ने ही की है..... लॉरेंस गैंग के गुर्गे सचिन बिश्नोई ने कल फोन कर जिम्मेदारी ली कि उसने खुद मूसेवाला को गोली मारी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।