RS चुनाव: MLA वाजिब अली का गहलोत पर तंज, कहा-पद देने वालों की नजरें बड़ी होती है; जानिए नाराजगी की वजह
(India) राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने सीएम गहलोत की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बाद विधायक वाजिब अली ने तेवर दिखाए है। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए विधायक वाजिब अली ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है। जिसके चलते सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच रही है। वाजिब अली ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और अवैध खनन की बहुत शिकायतें थीं। मैंने खुद मुख्यमंत्री को इसे लेकर पत्र लिखा लेकिन पता नहीं वह चीजें कहां चली जाती हैं। खुद को कोई पद नहीं दिए जाने पर वाजिब अली ने व्यंग कसते हुए कहा कि पद देने वालों की भी नजरें बहुत बड़ी होती हैं। उन्हें पार्टी में संतुलन बनाना पड़ता है। जो उन्हें योग्य लगे उनको एडजस्ट कर दिया गया। हम तो जनता के ट्रस्टी हैं। जनता के लिए काम कर रहे हैं। यही हमारा कर्तव्य है।

पद नहीं मिलने से नाराज है वाजिब अली

उल्लेखनीय है कि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वाजिब अली को लेकर कहा जा रहा है कि सरकार को समर्थन देने के बावजूद उन्हें कोई पद नहीं मिला। इसलिए वह नाराज है। लगातार अफसरशाही पर वाजिब अली लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। आज एक बार फिर उन्होंने कहा कि अफसरशाही में कमजोरी के चलते सरकार जनता तक जो जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना चाहती है, वह सही से नहीं पहुंचा पा रही है।

वाजिब अली बोले-वोट तो कही से भी डाल देंगे

भरतपुर के नगर से विधायक वाजिब अली ने कहा कि कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बाडे़बंदी में चले जाएंगे। लेकिन वोट तो 10 तारीख विको डालना है। वह कहीं से भी डाल देंगे। उसमें तो कोई दिक्कत नहीं। उधर, ईडी के नोटिस को लेकर वाजिब अली ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। उनका तो व्यापार ही ऑस्ट्रेलिया में है फिर भी अगर कोई एजेंसी मुझसे कोई बात पूछेगी तो मैं सम्मान के साथ उन्हें पूरी जानकारी दूंगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।