Video: जब चलती बस के टायर ने जला दिया लाइटर, देखकर चौंक जाएंगे आप
(India) इंटरनेट पर हर दिन कुछ न कुछ अजब-गजब चीजें वायरल रहती हैं। कई बार ऐसी वीडियो ट्रेंड हो जाती हैं जिन्हें देखकर आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते और सोचते रह जाते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ होगा। जी, हां एक और वीडियो कुछ ऐसी ही जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में एक लाइट को बस का टायर जलाता हुआ नजर आ रहा है। सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन इसकी वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लाइटर सड़क पर रखा हुआ है। उसके पास से एक बड़ी बस गुजरती हुई नजर आ रही है। बस के आगे वाले टायर तो लाइटर के बिल्कुल नजदीक से गुजरते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद पीछे वाले टायर ठीक लाइटर के पास आकर रुक जाता है। अचानक टायर थोड़ा आगे बढ़ता है तो लाइटर का स्विच दबता है और वह जल जाता है। वीडियो वाकई हैरान कर देने वाली है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को techzexpress ने शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों की तादाद में लोग देख चुके हैं। काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी लोग वीडियो पर कमेंट्स कर उसे शेयर भी कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।