कश्मीर में प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं हो चुकी हैं अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है.पुलिस के मुताबिक दहशतगर्दों ने मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं.हालांकि शुरुआत में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि ये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मजदूर घायल हो गए हैं. लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ये आतंकी हमला है. सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना नहीं है.जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के अगलर ज़ैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, इसमें 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए.इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच स्थानीय सरकार की ओर से कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम उठाया गया है...श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में तैनात कश्मीरी पंडितों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या फिर समायोजन कर दिया गया है...श्रीनगर स्थित चीफ एजुकेशन ऑफिसर की ओर से जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है....बताया जा रहा है कि घाटी से कश्मीरी पंडिता के पलायन के बीच उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है.... बता दें कि कश्मीरी पंडितों की हत्यों को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।