उल्लेखनीय है कि आज जलदाय मंत्री महेश जोशी ने निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के मद्देनजर एसीबी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। महेश जोशी आज करीब 12 बजे के आस-पास एसीबी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मीडिया से बात करते हुए महेश जोशी ने कहा कि निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रकट करते हुए एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है। जोशी ने कहा कि जब राज्यसभा के उम्मीदवार निर्दलीय है। इसके बावजूद भी समर्थक और प्रस्तावक निर्दलीय रूप से नहीं जुड़ा है। ऐसे में कैसे में अपने आपको निर्दलीय साबित करेंगे। जोशी ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त को आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी नाम के ही एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।