बिहार में अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन अब उग्र:छपरा, कैमूर में ट्रेन में लगाई आग; आरा में उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले
(India) केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन अब उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने छपरा और कैमूर में पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी। छपरा जंक्शन पर करीब 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। छपरा में ही 3 ट्रेनों को फूंकने की खबर है। पूरे स्टेशन अफरातफरी का माहौल है।

आक्रोशित युवा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। आरा में पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।