Agnipath Scheme: सोनिया गांधी ने की प्रदर्शनकारियों से अपील- हम आपके साथ हैं, शांतिपूर्ण तरीके से रखें अपनी मांग
(India) अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. एक तरफ जहां प्रदर्शनकारी देश के अलग-अलग हिस्सों में अपना विरोध जता रहे हैं. वहीं विपक्ष भी भर्ती प्रक्रिया में हुए बदलाव को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साध रही है. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अस्पताल से देश के युवाओं के नाम एक लेटर जारी किया है.

उन्होंने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को नजरअंदाज किया और एक नई योजना की घोषणा की जो पूरी तरह से दिशाहीन है. मैं आप सभी से अपील करती हूं कि आप विरोध जरूर जताएं लेकिन अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।