युवा जोश में..‘अग्रिवीर’ पर इसलिए है सरकार का इतना जोर, रक्षा मंत्रालय ने बताई क्या है वजह
(India) सरकार की 'अग्निपथ' योजना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में इस योजना की खासियत और जरूरत को बताने के लिए सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना की तरफ से कहा गया कि आधुनिक समय और जरूरत को देखने के लिए युवाओं को मौका देने और आधुनिक युद्ध के लिए तैयार करना जरूरी है। सेना की तरफ से यह भी बताया गया कि अग्निवीर योजना पर इतना जोर क्यों दिया जा रहा है।

सेना की औसत उम्र 32 साल हो चुकी है। अब इसे घटाकर 26 साल तक लाना है। हमारी सेना को यूथफुल प्रोफाइल चाहिए। लेफ्टिनेंट पुरी ने बताया कि दो साल तक स्टडी करने के बाद यह योजना बनाई गई कि सेना को युवा कैसे बनाया जाए। उन्होंने बताया कि अन्य देशों की भी स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि वहां पर भी सेना की औसत उम्र 26 से 27 साल के बीच है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।