'अग्निपथ' पर विपक्ष का आज भारत बंद:RPF-GRP अलर्ट, कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन
(India) सेना की अग्निपथ योजना का कई राज्यों में विरोध हो रहा है। कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर रेलवे ने RPF और GRP अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, महिंद्रा ग्रुप के CEO आनंद महिंद्रा का कहना है कि वह इस हिंसा से दुखी हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह अपने ग्रुप में अग्निवीरों को मौका देंगे।

कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां भी इस बंद का समर्थन कर रही हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि इस योजना के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।