सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, 12 जून को हुई थीं भर्ती
(India) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल घर पर आराम की सलाह दी है. सोनिया गांधी (75) दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं. उन्हें कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कांग्रेस (Congress) के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला कि उनकी श्वास नली में संक्रमण है.

कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोनिया गांधी की सेहत के बारे में बताया था कि 12 जून को उनकी नाक से खून आया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।