प्रधानमंत्री से मिले तीनों सेना प्रमुख:आर्मी, नेवी और एयरफोर्स चीफ से PM ने 30-30 मिनट बात की, अग्निपथ स्कीम पर हुई चर्चा
(India) देश के अलग-अलग राज्यों में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आर्मी, नेवी और एयरफोर्स चीफ ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने अपने आवास पर अलग-अलग सेना प्रमुखों के साथ 30-30 मिनट बैठक की। तीनों आर्मी चीफ ने अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती और उससे संबंधित मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पीएम मोदी को ओवरऑल इंडक्शन प्रोसेस और स्कीम के सफल रोलआउट के लिए उनके तरफ उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया। हालांकि इस पर किसी तरह का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।