गहलोत सरकार को लिया निशाने पर
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने माउण्ट आबू में जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में गहलोत सरकार को निशाने पर ले लिया। वसुंधरा राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो आगे आएं और स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाएं। वसुंधरा ने कहा कि बात माउण्ट आबू की ही नही है पूरे प्रदेश में सफ़ाई के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। लोग स्वच्छता से जुड़ेंगे तब ही मोदी जी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। इसके लिए भाजपा को आगे आना चाहिए। हर जगह सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।
कार्यकर्ता से जानी जमीनी हकीकत
उल्लेखनीय है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 3 दिन से सिरोही प्रवास पर रही। इस दौरान वो कुछ निजी कार्यक्रमों में शामिल हुईं। मंदिरों में भी गईं और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिल कर अपने मन की बात कही। जानकारों के मुताबिक चुनाव से पहले मारवाड़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को टटोल रही हैं। कार्यकर्ताओं, पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क भी साध रही हैं। जिससे स्पष्ट है कि पूर्व सीएम राजनैतिक उद्देश्य के साथ यहां पधारीं और काफी हद तक जमीनी हकीकत समझने में सफल रहीं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।