PM नरेंद्र को SIT की तरफ से मिली क्लीन चिट
(India) नरेंद्र मोदी को SIT की तरफ से मिली क्लीन चिट पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगने के बाद अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले, अदालती कार्रवाई के दौरान मीडिया, गैर सरकारी संगठनों और राजनीतिक दलों की भूमिका पर बात की।

शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट ने सिद्ध कर दिया कि तत्कालीन गुजरात सरकार पर लगाए गए सभी आरोप पॉलिटिकली मोटिवेटेड थे। जिन लोगों ने भी मोदी जी पर आरोप लगाए थे, उन्हें भाजपा और मोदी जी से माफी मांगनी चाहिए। करीब 40 मिनट के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि PM मोदी ने हमेशा से न्यायपालिका में विश्वास रखा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।