राजस्थान कांग्रेस अग्निपथ स्कीम के विरोध में कल करेगी प्रदर्शन, पीसीसी चीफ डोटासरा बोले- पीएम मोदी काम की बात नहीं सुनते
(India) राजस्थान कांग्रेस कमेटी अग्निपथ योजना के विरोध में कल प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कमेटी ने योजना के विरोध में 27 जून को सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह की घोषणा की है। पीसीसी चीफ डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अग्निपथ स्कीम का विरोध करेंगे। युवाओं के खिलाफ जो धोखा किया जा रहा है। उसका विरोध करेंगे। पूरे देश में युवाओं में आक्रोश है। पीएम मोदी मन की बात करते हैं लेकिन काम की बात नहीं करते हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अग्निपथ स्कीम देशहित में नहीं है। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अग्निपथ योजना नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ विश्वासघात है। भाजपाई सरकार को अहंकार छोड़कर इसे वापस लेना होगा। फौज में ठेके पर नौकरी और फिर 22 साल के युवाओं को बेरोजगार करना देशहित में बिलकुल भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है। युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता युवा विरोधी अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह करेंगे। डोटासरा ने कहा कि पार्टी के सभी पदादिकारियों ने योजना के विरोध में तैयारी पूरी कर ली है। अग्निपथ योजना से देश कमजोर होगा। जो युवा चार साल के लिए सेना में भर्ती होगा। वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित होगा। ऐसे में वह पूरे मन के साथ देश सेवा नहीं करेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।